शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) खरीदें, यस बैंक (Yes Bank) बेचें : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज के एकदिनी कारोबार में टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) में खरीदारी, जबकि आरईसी (REC), यस बैंक (Yes Bank) और बायोकॉन (Biocon) में बिकवाली की सलाह दी है। 

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर टेक महिंद्रा को 1045 रुपये के ऊपर खरीद कर 1062/1070 और इससे ऊपर के लक्ष्य रखे जा सकते हैं। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 1037 रुपये है। वहीं, आरईसी को 229 और इससे नीचे बेचने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य भाव 225/223 और इससे नीचे एवं घाटा काटने का स्तर 231 रुपये का है।
यस बैंक में 477-478 रुपये से नीचे इसमें बिकवाली करके 469.50/466 रुपये और इसके नीचे का लक्ष्य रखें। इसके लिए घाटा काटने का स्तर 481.5 रुपये का है। बायोकॉन में 277-277.80 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर 272.40/270 रुपये का लक्ष्य रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 280 रुपये रखा जा सकता है। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2013) 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!