शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डिश टीवी (Dish TV), सिप्ला (Cipla) खरीदें : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज के एकदिनी कारोबार में डिश टीवी (Dish TV) और सिप्ला (Cipla) में खरीदारी, जबकि इंडसइंड बैंक  (Indusind Bank) और हैवल्स इंडिया (Havells India) में बिकवाली की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर डिश टीवी को 68.70 रुपये के ऊपर खरीद कर 70.1/71 और इससे ऊपर के लक्ष्य रखे जा सकते हैं। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 68 रुपये है। सिप्ला को 370.50/369.50 और इससे ऊपर खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य भाव 376/379 और इससे ऊपर एवं घाटा काटने का स्तर 367 रुपये का है।
दूसरी ओर, इंडसइंड बैंक में 405.50-406.50 रुपये से नीचे इसमें बिकवाली करके 398/394 रुपये और इसके नीचे का लक्ष्य रखें। इसके लिए घाटा काटने का स्तर 410 रुपये का है, यानी अगर आपकी बिकवाली के बाद यह ऊपर चढ़ने लगे और 410 रुपये का भाव आ जाये तो वहाँ सौदा काट लें। हैवल्स इंडिया में 612 रुपये के स्तर से नीचे बिकवाली कर 602/597 रुपये और इससे नीचे का लक्ष्य रखा जा सकता है। इसमें घाटा काटने का स्तर 617.5 रुपये का है। (शेयर मंथन, 04 मार्च 2013) 
 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!