शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईटीसी (ITC) खरीदें, अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) बेचें : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज के एकदिनी कारोबार में आईटीसी (ITC) में खरीदारी, जबकि अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) और अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) में बिकवाली की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर आईटीसी को 305.50 रुपये के ऊपर खरीद कर 310.50/313 और इससे ऊपर के लक्ष्य रखे जा सकते हैं। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 303 रुपये है। दूसरी तरफ, अंबुजा सीमेंट को 182 और इससे नीचे बेचने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य भाव 179/177.5 और इससे नीचे एवं घाटा काटने का स्तर 183.5 रुपये का है।
अरबिंदो फार्मा में 156.50 रुपये से नीचे इसमें बिकवाली करके 153.5/152 रुपये और इसके नीचे का लक्ष्य रखें। इसके लिए घाटा काटने का स्तर 158 रुपये का है, यानी अगर आपकी बिकवाली के बाद यह ऊपर चढ़ने लगे और 158 रुपये का भाव आ जाये तो वहाँ सौदा काट लें। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!