शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विप्रो (Wipro) खरीदें, बीपीसीएल (BPCL) बेचें : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज के एकदिनी कारोबार में विप्रो (Wipro) में खरीदारी, जबकि बीपीसीएल (BPCL), फेडरल बैंक (Federal Bank) और अरविंद मिल्स(Arvind Mills) में बिकवाली की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर विप्रो को 436.50 रुपये के ऊपर खरीद कर 444.50/448.50 और इससे ऊपर के लक्ष्य रखे जा सकते हैं। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 432.5 रुपये है। दूसरी ओर, बीपीसीएल को 368 और इससे नीचे बेचने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य भाव 362/3590 और इससे नीचे एवं घाटा काटने का स्तर 371 रुपये का है।
फेडरल बैंक में 473.50-474.50 रुपये के दायरे में बिकवाली करके 465/461 रुपये और इसके नीचे का लक्ष्य रखें। इसके लिए घाटा काटने का स्तर 478.2 रुपये का है, यानी अगर आपकी बिकवाली के बाद यह ऊपर चढ़ने लगे और 394.5 रुपये का भाव आ जाये तो वहाँ सौदा काट लें। अरविंद मिल्स में 76 रुपये से नीचे बेच कर 74.30-73.50 रुपये और इससे नीचे का लक्ष्य रख कर, इसमें घाटा काटने का स्तर  76.8 रुपये का रखें। (शेयर मंथन, 22 मार्च 2013) 
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!