शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन फार्मा (Sun Pharma), आईटीसी (ITC) खरीदें : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज के एकदिनी कारोबार में सन फार्मा (Sun Pharma) और आईटीसी (ITC) में खरीदारी, जबकि स्टरलाइट इंडस्ट्रीज और सेंचुरी टेक्सटाइल्स (Century Textiles) में बिकवाली की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर सन फार्मा को 1023 रुपये के ऊपर खरीद कर 1040/1048 और इससे ऊपर के लक्ष्य रखे जा सकते हैं। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 1014 रुपये है। आईटीसी को 327.50 और इससे ऊपर खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य भाव 332.50/335 और इससे ऊपर एवं घाटा काटने का स्तर 325 रुपये का है।

दूसरी ओर, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 84.20 रुपये से नीचे इसमें बिकवाली करके 82.50/81.60 रुपये और इसके नीचे का लक्ष्य रखें। इसके लिए घाटा काटने का स्तर 85.10 रुपये का रखें। सेंचुरी टेक्सटाइल्स में भी बिकवाली की सलाह दी गयी है। इसमें 249 रुपये से नीचे बिकवाली करके 244/241.5 और इससे नीचे का लक्ष्य रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 251.50 रुपये रखें। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2013)
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!