शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचयूएल (HUL) खरीदें, बाटा इंडिया (Bata India) बेचें : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज के एकदिनी कारोबार में हिंदुस्तान यूनिलीवर (HIndustan Unilever) में खरीदारी, जबकि बाटा इंडिया (Bata India) और एनटीपीसी (NTPC) में बिकवाली की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर एचयूएल को 590 रुपये के ऊपर खरीद कर 600/605 और इससे ऊपर के लक्ष्य रखे जा सकते हैं। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 585 रुपये है। 

दूसरी ओर, बाटा इंडिया में 828 रुपये से नीचे इसमें बिकवाली करके 816/810 रुपये और इसके नीचे का लक्ष्य रखें। इसके लिए घाटा काटने का स्तर 834 रुपये का है, यानी अगर आपकी बिकवाली के बाद यह ऊपर चढ़ने लगे और 834 रुपये का भाव आ जाये तो वहाँ सौदा काट लें।
एनटीपीसी में 130 रुपये के स्तर से नीचे बिकवाली कर 127/125.50 रुपये और इससे नीचे का लक्ष्य रखा जा सकता है। इसमें घाटा काटने का स्तर 131.50 रुपये का है। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2013)
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!