शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन फार्मा (Sun Pharma), आरकॉम (RCom) खरीदें : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज के एकदिनी कारोबार में सन फार्मा (Sun Pharma) औऱ रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) में खरीदारी, जबकि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (Indian Oil Corporation) में बिकवाली की सलाह दी है। 

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर सन फार्मा को 569-568 रुपये के ऊपर खरीद कर 580/585 रुपये और इससे ऊपर का लक्ष्य रखें। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 563 रुपये है। आरकॉम को 161.50 और इससे ऊपर खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे में लक्ष्य भाव 164.50/166 रुपये और इससे ऊपर एवं घाटा काटने का स्तर 160 रुपये का है। दूसरी ओर, आईओसी में 215.50 रुपये से नीचे इसमें बिकवाली करके 210/207.50 रुपये और इसके नीचे का लक्ष्य रखें। इसके लिए घाटा काटने का स्तर 218 रुपये का है, यानी अगर आपकी बिकवाली के बाद यह ऊपर चढ़ने लगे और 218 रुपये का भाव आ जाये तो वहाँ सौदा काट लें। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2013) 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!