शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विप्रो (Wipro), एशियन पेंट्स (Asian Paints) खरीदें : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज के एकदिनी कारोबार में विप्रो (Wipro) और एशियन पेंट्स (Asian Paints) में खरीदारी, जबकि सेंचुरी टेक्सटाइल्स (Century Textiles) और बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) में बिकवाली की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर विप्रो को 515.25 रुपये के ऊपर खरीद कर 526/530.5 और इससे ऊपर के लक्ष्य रखे जा सकते हैं। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 509.20 रुपये है। एशियन पेंट्स को 482.50 और इससे ऊपर खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य भाव 491.50/495 और इससे ऊपर एवं घाटा काटने का स्तर 477.80 रुपये का है।

दूसरी ओर, सेंचुरी टेक्सटाइल्स में 254.20 रुपये से नीचे इसमें बिकवाली करके 250/247.80 रुपये और इसके नीचे का लक्ष्य रखें। इसके लिए घाटा काटने का स्तर 256.60 रुपये का है, यानी अगर आपकी बिकवाली के बाद यह ऊपर चढ़ने लगे और 256.60 रुपये का भाव आ जाये तो वहाँ सौदा काट लें। बैंक ऑफ बड़ौदा में 553 रुपये के स्तर से नीचे बिकवाली कर 543/538.10 रुपये और इससे नीचे का लक्ष्य रखा जा सकता है। इसमें घाटा काटने का स्तर 558.30 रुपये का है। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2013)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!