शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डिश टीवी (Dish TV), सीईएससी (CESC) खरीदें : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज के एकदिनी कारोबार में डिश टीवी (Dish TV) और सीईएससी (CESC) में खरीदारी, जबकि गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries) और हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) में बिकवाली की सलाह दी है।
ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर डिश टीवी को 58.60 रुपये के ऊपर खरीद कर 59.80/60.50 और इससे ऊपर के लक्ष्य रखे जा सकते हैं। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 57.95 रुपये है। सीईएससी को 397-398 के दायरे में खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य भाव 403.50/406.50 और इससे ऊपर एवं घाटा काटने का स्तर 394 रुपये का है। दूसरी ओर, गोदरेज इंडस्ट्रीज में 275 रुपये से नीचे इसमें बिकवाली करके 270/267.50 रुपये और इसके नीचे का लक्ष्य रखें। इसके लिए घाटा काटने का स्तर 277.50 रुपये का है, यानी अगर आपकी बिकवाली के बाद यह ऊपर चढ़ने लगे और 277 रुपये का भाव आ जाये तो वहाँ सौदा काट लें। हिंदुस्तान जिंक में 125.75 रुपये से नीचे इसमें बिकवाली करके 123.20/122 रुपये और इसके नीचे का लक्ष्य रखें। इसके लिए घाटा काटने का स्तर 127.10 रुपये का है। (शेयर मंथन, 04 दिसंबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!