शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचसीएल टेक (HCL Tech), एचयूएल (HUL) खरीदें : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज के एकदिनी कारोबार में एचसीएल टेक (HCL Tech), हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) में खरीदारी, जबकि सन टीवी (Sun TV) और पीटीसी इंडिया (PTC India) में बिकवाली की सलाह दी है। 

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर एचसीएल टेक को 1429 रुपये के ऊपर खरीद कर 1449/1459 और इससे ऊपर के लक्ष्य रखे जा सकते हैं। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 1418 रुपये है। एचयूएल को 577 और इससे ऊपर खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य भाव 586/591 और इससे ऊपर एवं घाटा काटने का स्तर 572 रुपये का है।

दूसरी ओर, सन टीवी में 350 रुपये से नीचे इसमें बिकवाली करके 344/341 रुपये और इसके नीचे का लक्ष्य रखें। इसके लिए घाटा काटने का स्तर 353 रुपये का है, यानी अगर आपकी बिकवाली के बाद यह ऊपर चढ़ने लगे और 353 रुपये का भाव आ जाये तो वहाँ सौदा काट लें। (शेयर मंथन, 28 जनवरी 2014) 
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!