शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), हैवल्स इंडिया (Havells India) खरीदें : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज के एकदिनी कारोबार में टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और हैवल्स इंडिया (Havells India) में खरीदारी, जबकि सन टीवी (Sun TV) में बिकवाली की सलाह दी है। 

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर टेक महिंद्रा को 1865 रुपये के ऊपर खरीद कर 1890/1902 रुपये और इससे ऊपर का लक्ष्य रखें। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 1851 रुपये है। हैवल्स इंडिया को 787.50 और इससे ऊपर खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे में लक्ष्य भाव 798/804 रुपये और इससे ऊपर एवं घाटा काटने का स्तर 781 रुपये का है। 

दूसरी ओर, सन टीवी में 351 रुपये से नीचे इसमें बिकवाली करके 345.50/342.80 रुपये और इसके नीचे का लक्ष्य रखें। इसके लिए घाटा काटने का स्तर 354 रुपये का है, यानी अगर आपकी बिकवाली के बाद यह ऊपर चढ़ने लगे और 354रुपये का भाव आ जाये तो वहाँ सौदा काट लें। (शेयर मंथन, 12 फरवरी 2014) 
 
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!