शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बायोकॉन (Biocon), एचसीएल टेक (HCL Tech) खरीदें : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज के एकदिनी कारोबार में बायोकॉन (Biocon) और एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) में खरीदारी और सेसा स्टरलाइट (Sesa Sterlite) में बिकवाली की सलाह दी गयी है।

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बायोकॉन में 455 रुपये से ऊपर खरीद कर 462.50/466.50 रुपये और इससे ऊपर का लक्ष्य रखा जा सकता है। इसमें घाटा काटने का स्तर 451 रुपये का रखें। 

एचसीएल टेक में 1429 रुपये से ऊपर खरीद कर 1449/1459 और इससे ऊपर का लक्ष्य रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 1417 रुपये का रखा जा सकता है। 

दूसरी ओर, सेसा स्टरलाइट में 189.50 रुपये से नीचे बिकवाली कर 186/184.30 रुपये और इससे ऊपर का लक्ष्य रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 191.40 रखा जा सकता है। (शेयर मंथन, 16 अप्रैल 2014)

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!