शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel), यूनाइटेड फॉस्फोरस (United Phosphorus) खरीदें : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज के एकदिनी कारोबार में भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और यूनाइटेड फॉस्फोरस (United Phosphorus) में खरीदारी, जबकि एनटीपीसी (NTPC) और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) में बिकवाली की सलाह दी गयी है।

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारती एयरटेल में 379-379.70 रुपये से ऊपर खरीद कर 385/388 रुपये और इससे ऊपर का लक्ष्य रखा जा सकता है। इसमें घाटा काटने का स्तर 376 रुपये का रखें।

यूनाइटेड फॉस्फोरस में 324.50-325 के दायरे में खरीद कर 331/334 और इससे ऊपर का लक्ष्य रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 322 रुपये का रखा जा सकता है। 

दूसरी ओर, एनटीपीसी में 142-142.70 रुपये के दायरे में बेच कर 139.50/138 रुपये और इससे ऊपर का लक्ष्य रखा जा सकता है। इसमें घाटा काटने का स्तर 143.80 रुपये का रखें। 

हिंडाल्को को 185 रुपये में बेच कर 182/180.50 रुपये और इससे नीचे बेच कर 186.70 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। (शेयर मंथन, 04 अगस्त 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!