शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda), पीटीसी इंडिया (PTC India) खरीदें : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज के एकदिनी कारोबार में बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda), पीटीसी इंडिया (PTC India) और टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) में खरीदारी, जबकि पीएफसी (PFC) में बिकवाली की सलाह दी गयी है।

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बैंक ऑफ बड़ौदा में 906-908 रुपये के दायरे में खरीद कर 922/930 रुपये और इससे ऊपर का लक्ष्य रखा जा सकता है। इसमें घाटा काटने का स्तर 899 रुपये का रखें।

पीटीसी इंडिया में 91-91.70 के दायरे में खरीद कर 93.30/94.30 और इससे ऊपर का लक्ष्य रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 90.30 रुपये का रखा जा सकता है। 

टाटा कॉम में 396-397 के दायरे में खरीद कर 403/407 रुपये और इससे ऊपर का लक्ष्य रखा जा सकता है। इसमें घाटा काटने का स्तर 393 रुपये का रखें। 

दूसरी ओर, पीएफसी में 260.60-261.40 रुपये के दायरे में बेच कर 256/254 और इससे नीचे का लक्ष्य रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 263.60 रुपये का रखें। (शेयर मंथन, 11 सितंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!