शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीसीएस (TCS) खरीदें, सीईएससी (CESC) बेचें : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज के एकदिनी कारोबार में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में खरीदारी, जबकि सीईएससी (CESC) और एलआईसी हाउसिंग (LIC Housing) में बिकवाली की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि टीसीएस में 2705/2710 रुपये के दायरे में खरीद कर 2740/2756 रुपये और इससे ऊपर का लक्ष्य रखा जा सकता है। इसमें घाटा काटने का स्तर 2692 रुपये का रखें।

दूसरी ओर, सीईएससी में 739 रुपये से नीचे बेच कर 728/721 रुपये और इससे नीचे का लक्ष्य रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 745.50 रुपये का है।

एलआईसी हाउसिंग में 304-305 के दायरे में बेच कर 299/296 रुपये और इससे नीचे का लक्ष्य रखा जा सकता है। इसमें घाटा काटने का स्तर 307.50 रुपये का रखें। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!