शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईडीएफसी (IDFC), एचयूएल (HUL) खरीदें : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज के एकदिनी कारोबार में आईडीएफसी (IDFC), हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) और आईआरबी इन्फ्रा (IRB Infra) में खरीदारी की सलाह दी है, जबकि जस्ट डायल (Just Dial) में बिकवाली की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि आईडीएफसी में 146 रुपये से ऊपर खरीद कर 149/150.50 रुपये और इससे ऊपर का लक्ष्य रखा जा सकता है। इसमें घाटा काटने का स्तर 144.50 रुपये का रखें।

एचयूएल में 750-752 रुपये के दायरे में खरीद कर 761/766 रुपये या इससे ऊपर का लक्ष्य रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 745 रुपये का रखें। 

आईआरबी इन्फ्रा में 244 रुपये से ऊपर खरीद कर 249/251.50 रुपये और इससे ऊपर का लक्ष्य रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 241.50 रुपये का रखें। 

दूसरी ओर, जस्ट डायल में 1642 रुपये से नीचे बेच कर 1621/1612 रुपये और इससे नीचे का लक्ष्य रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 1655 रुपये का रखें। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!