शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईटीसी (ITC), टाटा मोटर्स (Tata Motors) खरीदें : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज के एकदिनी कारोबार में आईटीसी (ITC), टाटा मोटर्स (Tata Motors) और इन्फोसिस (Infosys) में खरीदारी, जबकि पीएनबी (PNB) में बिकवाली की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि आईटीसी में 354-354.80 रुपये के दायरे में खरीद कर 359.50/362.50 रुपये और इससे ऊपर का लक्ष्य रखा जा सकता है। इसमें घाटा काटने का स्तर 351.50 रुपये का रखें।

टाटा मोटर्स में 523-524 रुपये के दायरे में खरीद कर 532.505/537.50 रुपये या इससे ऊपर का लक्ष्य रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 518.50 रुपये का रखें।

इन्फोसिस में 3872-3877 रुपये के दायरे में खरीद कर 3918/3940 रुपये और इससे ऊपर का लक्ष्य रखा जा सकता है। इसमें घाटा काटने का स्तर 3850 रुपये का रखें।

दूसरी ओर, पीएनबी में 905 रुपये से नीचे बेच कर 890/882 रुपये और इससे नीचे का लक्ष्य रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 913 रुपये का रखें। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!