शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

9,050-9,150 की दिशा में निफ्टी, सौदे हल्के रखें निवेशक : एंजेल ब्रोकिंग

ब्रोकिंग फर्म एंजेल ब्रोकिंग के मुताबिक निफ्टी धीरे धीरे 9,050 से 9,150 के दायरे की तरफ बढ़ रहा है।

ब्रोकिंग फर्म ने निवेशकों को सलाह दी है कि वो अपने सौदे हल्के रखें साथ ही 'इंतजार करो और देखो' की रणनीति पर काम करें जब तक कि बाजार से कोई नए संकेत नहीं मिलते। फर्म के मुताबिक आने वाले समय में 9,050-9,120 एक अहम बाधा स्तर की तरफ काम करेगा। तब तक निवेशक खास शेयरों पर अपना ध्यान केंद्रित कर सकते हैं साथ ही जरुरत पड़ने पर बाजार से निकलने की रणनीति भी बना कर रखें।

वहीं बैंकिंग सूचकांक को लेकर एंजेल ब्रोकिंग ने सलाह दी है कि निकट भविष्य में बैंकनिफ्टी के लिए 19,400-19,300 पर समर्थन रहेगा वहीं बढ़त होने पर एक दिनी सौदों के लिए 19,800-20,060 पर बाधा स्तर देखने को मिलेगा। (शेयर मंथन 5 मार्च 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!