शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार को डिविस लैब्स (Divis Labs) बेचें, इन्फोसिस (Infosys) खरीदें : सिमी भौमिक (Simi Bhaumik)

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने सोमवार के कारोबार में डिविस लैब्स (Divis Labs) में बिकवाली करने और इन्फोसिस में खरीदारी करने की सलाह दी है।

भौमिक का कहना है कि आज डिविस लैब्स (1806.30 रुपये) अगर 1815-1820 के दायरे को पार करने में नाकाम रहे तो इसे बेचना चाहिए। इस बिकवाली सौदे में उन्होंने 1792, 1785 और 1774-1770 के लक्ष्य बताये हैं। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 1826 रुपये पर रखने की सलाह है। 

वहीं इन्फोसिस में भौमिक ने खरीदारी करने के लिए कहा है, बशर्ते यह 2250-2240 के दायरे के ऊपर टिका रहे। इस खरीदारी सौदे में 2272, 2284 और 2296 रुपये के लक्ष्य हैं, जबकि घाटा काटने का स्तर 2235 रुपये पर है। 

सिमी भौमिक ने यह सलाह एक-दिनी (इंट्रा-डे) सौदों के लिए दी है।

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 23 मार्च 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!