शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार के लिए मैरिको काया, पिपावाव डिफेंस, सन फार्मा एडवांस्ड और हितैची होम खरीदें : राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal)

ईस्टर्न फाइनेंशियर्स के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने आज सोमवार के कारोबार में मैरिको काया (Marico Kaya), पिपावाव डिफेंस (Pipavav Defence), सन फार्मा एडवांस्ड (Sun Pharma Advanced) और हिताची होम (Hitachi Home) के शेयरों में खरीदारी सौदे करने की सलाह दी है।

मैरिको काया (1575.75) के लिए उन्होंने 1625 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदारी की सलाह दी है। इस सौदे में 1545 रुपये पर घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) है। वहीं पिपावाव डिफेंस (58.95) के लिए 63 रुपये का लक्ष्य और 56 रुपये पर घाटा काटने का स्तर है। 

राजेश अग्रवाल ने सन फार्मा एडवांस्ड (464) के लिए 498 रुपये का लक्ष्य बताया है, जबकि इसमें घाटा काटने का स्तर 449 रुपये पर रखने की सलाह है। हितैची होम (1328) के लिए लक्ष्य भाव 1350 रुपये है, जबकि घाटा काटने का स्तर 1314 रुपये पर। 

राजेश अग्रवाल ने यह सलाह एक-दिनी (इंट्रा-डे) सौदों के लिए दी है।

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 23 मार्च 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!