शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार के लिए राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) के पसंदीदा शेयर

ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने हफ्ते की शुरुआत में सोमवार को भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, सेंचुरी टेक्सटाइल्स, अरबिंदो फार्मा और जेन टेक्नोलॉजीज में खरीदारी सौदे करने की सलाह दी है।

भारती एयरटेल (बंद भाव 376.20 रुपये) के लिए उन्होंने 388 रुपये का लक्ष्य बताया है और 371 रुपये पर घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) रखने की सलाह दी है। आईसीआईसीआई बैंक (314.40 रुपये) का लक्ष्य 325 रुपये और घाटा काटने का स्तर 309 रुपये है। सेंचुरी टेक्सटाइल्स (608.15 रुपये) के लिए लक्ष्य भाव 634 रुपये बताया गया है, जबकि घाटा काटने का स्तर 595 रुपये का है। 

अरबिंदो फार्मा (1204.15 रुपये) के लिए अग्रवाल ने कहा है कि 1234 रुपये का लक्ष्य रखना चाहिए, जबकि इसमें 1188 रुपये से नीचे के भाव पर सौदा काट लेना चाहिए। जेन टेक्नोलॉजीज (49 रुपये) के लिए उनकी सलाह है कि इसमें 52 रुपये का लक्ष्य बनता है, जबकि घाटा काटने का स्तर 47 रुपये पर रखना चाहिए। ध्यान रखें कि राजेश अग्रवाल ने यह सलाह एक-दिनी (इंट्रा-डे) सौदों के लिए दी है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 30 मार्च 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!