शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आज कौन-से शेयर चुने सिमी भौमिक (Simi Bhaumik) ने

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक (Simi Bhaumik) ने सोमवार को आईडीएफसी (IDFC) और वोल्टास (Voltas) में खरीदारी सौदे करने की सलाह दी है।

उन्होंने कहा कि आईडीएफसी (बंद भाव 168.10 रुपये) को थोड़ा नीचे के भाव पर खरीद कर 171, 173 और 175 रुपये के लक्ष्य भाव रखे जा सकते हैं। इस सौदे में 164 रुपये पर घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) रखने की सलाह दी गयी है। 

वहीं वोल्टास (274.80 रुपये) के लिए उनकी राय है कि आज अगर यह 271-270 रुपये के दायरे के ऊपर टिका रहे तो इसमें खरीदारी करें। उन्होंने इसके लक्ष्य 277-278, 281 और 284 रुपये बताये हैं। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 269 रुपये है। ध्यान रखें कि भौमिक ने यह सलाह एक-दिनी (इंट्रा-डे) सौदों के लिए दी है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 30 मार्च 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!