शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंक ऑफ बड़ौदा बेचें, टाटा स्टील खरीदें : सिमी भौमिक (Simi Bhaumik)

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने सोमवार के एकदिनी कारोबार के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) में बिकवाली और टाटा स्टील (Tata Steel) में खरीदारी करने की सलाह दी है।

भौमिक ने कहा है कि बैंक ऑफ बड़ौदा (174.15) का शेयर का कुछ ऊपर जाने पर बेचें। इस सौदे में नीचे के लक्ष्य 172.25, 170.90, 169.50 और 167.00 रुपये के रखे गये हैं। दूसरी ओर इसमें घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 177.50 रुपये बताया गया है, यानी आपकी बिकवाली के बाद अगर इस शेयर का भाव इससे ऊपर जाने लगे तो वापस खरीदारी करके सौदा काट लें।
वहीं टाटा स्टील (370.50) में थोड़ा नीचे के भाव पर खरीदारी करके 374, 376 और 379 रुपये के लक्ष्य रखने की सलाह है। इसमें घाटा काटने का स्तर नीचे 364 रुपये पर है। ध्यान रखें कि भौमिक ने यह सलाह एक-दिनी (इंट्रा-डे) सौदों के लिए दी है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!