शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार के लिए राजेश अग्रवाल के चुनिंदा शेयर

ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने सोमवार के लिए मारुति सुजुकी, सन फार्मा, सेंचुरी टेक्स्टाइल, वीआरएल लॉजिस्टिक्स और इंटेलेक्ट डिजाइन में खरीदारी की सलाह दी है।

उन्होंने कहा है कि मारुति सुजुकी (3725.85) में 3780 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदारी की जाये और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 3700 रुपये पर रखा जाये। वहीं सन फार्मा (938.85) के बारे में उनकी सलाह है कि इसे 960 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 928 रुपये होगा।

 

सेंचुरी टेक्स्टाइल (730.85) के लिए राजेश अग्रवाल ने 750 रुपये का लक्ष्य भाव बताया है, जबकि घाटा काटने का स्तर 718 रुपये का है। वीआरएल लॉजिस्टिक्स (293.30) को 315 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है, और इसमें घाटा काटने का स्तर 280 रुपये रखने को कहा है। वहीं इंटेलेक्ट डिजाइन (113.30) का लक्ष्य 120 रुपये और घाटा काटने का स्तर 109 रुपये रखना होगा। ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी

 सौदों के लिए है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 03 मई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!