शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बुधवार के लिए राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) के चुनिंदा शेयर

राजेश अग्रवालईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने बुधवार के एकदिनी कारोबार के लिए नोवार्तिस इंडिया (Novartis India), पीवीआर (PVR), डायमंड पावर (Diamond Power), बॉयोकॉन (Biocon) और फेडरल बैंक (Federal Bank) में खरीदारी की सलाह दी है।

उन्होंने कहा है कि नोवार्तिस इंडिया (696.95) में 725.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदारी की जाये और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 676.00 रुपये पर रखा जाये। वहीं पीवीआर (666.70) के बारे में उनकी सलाह है कि इसे 685.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 655.00 रुपये होगा।
डायमंड पावर (45.75) के लिए राजेश अग्रवाल ने 49.00 रुपये का लक्ष्य भाव बताया है, जबकि घाटा काटने का स्तर 44.00 रुपये का है। उन्होंने बॉयोकॉन (454.10) को 472.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है और इसमें घाटा काटने का स्तर 444.00 रुपये पर रखने को कहा है। फेडरल बैंक (135.05) को 140.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी गयी है और इसमें घाटा काटने का स्तर 132.00 रुपये है। ध्यान रखें कि यह सलाह आज के एकदिनी कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 10 जून 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!