शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अरविंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) और क्रॉम्प्टन ग्रीव्स (Crompton Greaves) खरीदें : सिमी भौमिक

simi bhaumikतकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने बुधवार के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए अरविंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) और क्रॉम्प्टन ग्रीव्स (Crompton Greaves) में खरीदारी सौदे करने की सलाह दी है।

भौमिक का कहना है कि अरविंदो फार्मा (1395.95) के शेयर भाव कुछ नीचे आने पर इसे खरीदें। इस सौदे में ऊपर की ओर 1412, 1422 और 1432 रुपये के लक्ष्य रखे गये हैं। दूसरी ओर इसमें घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 1370 रुपये बताया गया है, यानी खरीदारी के बाद शेयर का भाव इसके नीचे जाने लगे तो इसे बेच कर नुकसान सीमित रखें।
भौमिक ने क्रॉम्प्टन ग्रीव्स (168.10) के शेयर को भी थोड़ा नीचे के भाव में खरीद कर 170, 171.50 और 173 का लक्ष्य रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 165.50 रुपये पर है। ध्यान रखें कि भौमिक ने यह सलाह आज के एकदिनी (इंट्रा-डे) सौदों के लिए दी है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 24 जून 2015))

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!