शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुक्रवार के लिए राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) के चुनिंदा शेयर

rajesh agarwalईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने शुक्रवार के एकदिनी कारोबार के लिए प्राज इंडस्ट्रीज (Praj Industries), केसोराम इंडस्ट्रीज (Kesoram Industries), सन फर्मा एडवांस (Sun Pharma), वोकहार्ट (Wockhardt) और टाटा मोटर (Tata Motors) में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि प्राज इंडस्ट्रीज (110.80) में 119 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदारी की जाये और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 106.00 रुपये पर रखा जाये। वहीं केसोराम इंडस्ट्रीज (90.10) के बारे में उनकी सलाह है कि इसे 98.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 86.00 रुपये होगा।
सन फर्मा एडवांस (430.75) के लिए राजेश अग्रवाल ने 442.00 रुपये का लक्ष्य भाव बताया है, जबकि घाटा काटने का स्तर 423.00 रुपये का है। उन्होंने वोकहार्ट (Wockhardt) (1543.35) को 1590.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है और इसमें घाटा काटने का स्तर 1510.00 रुपये पर रखने को कहा है। टाटा मोटर (Tata Motors)(395.10) को 400.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी गयी है और इसमें घाटा काटने का स्तर 385.00 रुपये है। ध्यान रखें कि यह सलाह आज के एकदिनी कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 17 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!