शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुरुवार के लिए राजेश अग्रवाल के चुनिंदा शेयर

rajesh agarwalईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने गुरुवार के एकदिनी कारोबार के लिए बीपीएल (BPL), तिलकनगर इंडस्ट्रीज (Tilaknagar Industries), मान इंडस्ट्रीज (Man Industries), वीआरएल लॉजिस्टिक्स (VRL Logistics), एसकेएस माइक्रोफाइनेंस (SKS Microfinance) और सिएट (Ceat) में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि बीपीएल (43.90) में 48 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदारी की जाये और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 42 रुपये पर रखा जाये। वहीं तिलकनगर इंडस्टीज (29.90) के बारे में उनकी सलाह है कि इसे 33 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 28 रुपये होगा।
मान इंडस्ट्रीज (115.20) के लिए राजेश अग्रवाल ने 123 रुपये का लक्ष्य भाव बताया है, जबकि घाटा काटने का स्तर 111 रुपये का है। उन्होंने वीआरएल लॉजिस्टिक्स (369.20) को 380 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है और इसमें घाटा काटने का स्तर 363 रुपये पर रखने को कहा है।
उन्होंने एसकेएस माइक्रोफाइनेंस (536.85) को 555 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है और इसमें घाटा काटने का स्तर 525 रुपये पर रखने को कहा है। सिएट (778.75) को 800 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी गयी है और इसमें घाटा काटने का स्तर 767 रुपये है।
ध्यान रखें कि यह सलाह आज के एकदिनी कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!