शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बुधवार के लिए राजेश अग्रवाल के चुनिंदा शेयर

rajesh agarwalईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने बुधवार के एकदिनी कारोबार के लिए हिमतसिंगका सीड (Himatsingka Seide), ग्रैन्यूल्‍स इंडिया (Granules India), जुबिलैंट लाइफ (Jubilant life) और ल्युमैक्स ऑटोमोटिव (Lumax Automotive) खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि हिमतसिंगका सीड (164.85) में 175 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदारी की जाये और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 157 रुपये पर रखा जाये। वहीं ग्रैन्यूल्‍स इंडिया (117.90) के बारे में उनकी सलाह है कि इसे 123 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 115 रुपये होगा।
जुबिलैंट लाइफ (252.65) के लिए राजेश अग्रवाल ने 270 रुपये का लक्ष्य भाव बताया है, जबकि घाटा काटने का स्तर 243 रुपये का है। उन्होंने ल्युमैक्स ऑटोमोटिव (55.20) को 59 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है और इसमें घाटा काटने का स्तर 53 रुपये पर रखने को कहा है।
ध्यान रखें कि यह सलाह आज के एकदिनी कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 29 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!