शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुक्रवार के लिए राजेश अग्रवाल के चुनिंदा शेयर

rajesh agarwalईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने शुक्रवार के एकदिनी कारोबार के लिए डॉ रेड्डीज (Dr Reddys), मार्कसंस फार्मा (Marksans Pharma), गिन्नी फिलामेंट्स (Ginni Filaments), एस डी एल्युमिनियम (ESS DEE Aluminium) और एनआईआईटी (NIIT) में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि डॉ रेड्डीज (3907.55) में 4025 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदारी की जाये और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 3827 रुपये पर रखा जाये। वहीं मार्कसंस फार्मा (104.50) के बारे में उनकी सलाह है कि इसे 110 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 100 रुपये होगा।
गिन्नी फिलामेंट्स (32.60) के लिए राजेश अग्रवाल ने 35 रुपये का लक्ष्य भाव बताया है, जबकि घाटा काटने का स्तर 31.50 रुपये का है। उन्होंने एस डी एल्युमिनियम (360.80) को 385 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है और इसमें घाटा काटने का स्तर 347 रुपये पर रखने को कहा है। एनआईआईटी (81) के लिए राजेश अग्रवाल की सलाह है कि इसे 88 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 77 रुपये होगा।
ध्यान रखें कि यह सलाह आज के एकदिनी कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 31 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!