शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) और अशोक लेलैंड (Ashok Layland) खरीदें : सिमी भौमिक

simi bhaumikतकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक (Simi Bhaumik) ने सोमवार के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) और अशोक लेलैंड (Ashok Layland) खरीदने की सलाह दी है। भौमिक का कहना है कि ऐक्सिस बैंक (573.50) के शेयर कुछ नीचे के भाव आने पर खरीदें। इस सौदे में ऊपर के लक्ष्य 577, 579 और 582-584 रुपये रखे गये हैं। दूसरी ओर घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 567 रुपये बताया गया है, यानी खरीदारी के बाद शेयर का भाव इसके नीचे जाने लगे तो इसे बेच कर नुकसान सीमित रखें। वहीं अशोक लेलैंड के लिए भौमिक का कहना है कि अशोक लेलैंड (84.45) के शेयर कुछ नीचे के भाव आने पर खरीदें। इस सौदे में ऊपर के लक्ष्य 85.40, 85.95 और 86.50/87 रुपये रखे गये हैं। दूसरी ओर घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 82.95 रुपये बताया गया है। 
ध्यान रखें कि भौमिक ने यह सलाह आज के एकदिनी (इंट्रा-डे) सौदों के लिए दी है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 3 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!