शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries) और केनरा बैंक (Canara Bank) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटिज

smcसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटिज (SMC Global Securities) ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में शुक्रवार के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries) और केनरा बैंक (Canara Bank) के कॉल ऑप्शन में खरीदारी करने की सलाह दी है।

इस रिपोर्ट में गोदरेज इंडस्ट्रीज का 400 रुपये का अगस्त कॉल ऑप्शन 13 से 14 रुपये के बीच खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में ऊपर का लक्ष्य 24 रुपये है। दूसरी ओर घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 9 रुपये बताया गया है, यानी खरीदारी के बाद ऑप्शन का भाव इसके नीचे जाने लगे तो इसे बेच कर नुकसान सीमित रखें।
वहीं केनरा बैंक का 320 रुपये का अगस्त कॉल ऑप्शन खरीदने की सलाह है। इसे 9.5 से 10 रुपये के बीच खरीदने और इस सौदे में 18 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 6 रुपये पर है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 7 अगस्त 2015)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!