शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मदरसन सुमी (Motherson Sumi) कॉल खरीदें, इंडिया सीमेंट (India Cements) बेचें : एसएमसी

सएमसी ग्लोबल सिक्योरिटिज (SMC Global Securities) ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में बुधवार के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए मदरसन सुमी (Motherson Sumi) के कॉल ऑप्शन में खरीदारी करने और इंडिया सीमेंट (India Cements) के फ्यूचर को बेचने की सलाह दी है। इस रिपोर्ट में मदरसन सुमी का 350 रुपये का अगस्त कॉल ऑप्शन 12.5 से 13 रुपये के बीच खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में ऊपर का लक्ष्य 22 रुपये है। दूसरी ओर घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 9 रुपये बताया गया है, यानी खरीदारी के बाद ऑप्शन का भाव इसके नीचे जाने लगे तो इसे बेच कर नुकसान सीमित रखें। वहीं इंडिया सीमेंट का अगस्त फ्युचर ऑप्शन को बेचने की सलाह दी गई है। इसे 83.5 से 83 रुपये के बीच के भाव में बेचें और इस सौदे में 79 रुपये नीचे का लक्ष्य रखने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 85.5 रुपये पर है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 12 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!