शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमारा राजा बैटरीज, माइंडट्री खरीदें : एसएमसी

एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटिज (SMC Global Securities) ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में गुरुवार के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए अमारा राजा बैटरीज (Amara Raja Batteries) के 1060 रुपये का अगस्त कॉल ऑप्शन को और माइंडट्री (Mindtree) के अगस्त फ्यूचर को खरीदने की सलाह दी है।

अमारा राजा बैटरीज का अगस्त कॉल ऑप्शन 29 से 30 रुपये के बीच के भाव में खरीदें और इस सौदे में 50 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 20 रुपये पर है।

वहीं माइंडट्री का अगस्त फ्यूचर ऑप्शन 1428 से 1430 रुपये के बीच के भाव में खरीदें और इस सौदे में 1470 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 1410 रुपये पर है।

ध्यान रखें कि सएमसी ग्लोबल सिक्योरिटिज ने यह सलाह आज के एकदिनी (इंट्रा-डे) सौदों के लिए दी है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 20 अगस्त 2015)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!