शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईटीसी खरीदें, सीमेंस इंडिया बेचें

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज के एकदिनी वायदा कारोबार में आईटीसी (ITC) का अगस्त फ्यूचर खरीदने और सीमेंस इंडिया (Siemens India) का अगस्त फ्यूचर बेचने की सलाह दी है।  आईटीसी का अगस्त फ्यूचर 325-326 को खरीद कर इस सौदे में 329 और 334 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी गयी है। वहीं इसमें स्टॉप लॉस यानी घाटा काटने का स्तर 322 रुपये पर है, यानी खरीदारी के बाद भाव वहाँ तक गिरने पर सौदा निपटा देना है। आईटीसी का एक लॉट 1000 शेयरों का है।

सीमेंस इंडिया के अगस्त फ्यूचर को 1400-1404 के बीच के भाव में बेचने के लिए कहा गया है। इस सौदे में नीचे के लक्ष्य 1388 और 1370 रुपये के हैं। वहीं इसमें घाटा काटने का स्तर 1417 का है, यानी अगर बेचने के बाद भाव बढ़ कर इस स्तर तक आ जाये तो वापस खरीद कर सौदा निपटा दें। सीमेंस इंडिया का एक लॉट 250 शेयरों का है। 

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 24 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!