शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और डीएलएफ खरीदें

एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटिज (SMC Global Securities) ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में सोमवार के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (Oriental Bank of Commerce) के 160 रुपये के अगस्त पुट को और डीएलएफ (DLF) के 110 रुपये के अगस्त पुट को खरीदने की सलाह दी है। 

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के अगस्त पुट को 4 रुपये के भाव में खरीदें और इस सौदे में 7 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 2 रुपये पर है।

वहीं डीएलएफ के 110 रुपये के अगस्त पुट को 2.5 रुपये के भाव में खरीदें और इस सौदे में 4 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 1.5 रुपये पर है।

ध्यान रखें कि सएमसी ग्लोबल सिक्योरिटिज ने यह सलाह आज के एकदिनी (इंट्रा-डे) सौदों के लिए दी है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 24 अगस्त 2015)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!