शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐक्सिस बैंक बेचें और युपीएल खरीदें

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने गुरुवार के एकदिनी कारोबार के लिए ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) को बेचने और युपीएल (UPL) में खरीदारी करने की सलाह दी है।

सिमी के मुताबिक ऐक्सिस बैंक (466.60) को कुछ नीचे के भाव पर बेच दें। इस सौदे में 463, 458 और 455 रुपये के लक्ष्य रखे जा सकते हैं। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 477 रुपये का है।
सिमी ने सलाह दी है कि आज युपीएल (531.05) को थोड़ी गिरावट पर खरीद कर 534, 536/37 और 540 रुपये का लक्ष्य रखना चाहिए। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 526 रुपये का है।
ध्यान रखें कि भौमिक ने यह सलाह आज के एकदिनी (इंट्रा-डे) सौदों के लिए दी है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 3 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!