शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिन्दुस्तान युनिलीवर खरीदें और एसीसी बेचें

आनंद राठी सिक्योरिटीज ने सितंबर सीरीज में हिन्दुस्तान युनिलीवर (Hindustan Unilever) को खरीदने और एसीसी (ACC) के फ्यूचर को बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने आज अपनी डेरिवेटिव रिपोर्ट में हिन्दुस्तान युनिलीवर सितंबर फ्यूचर (866) को 851 से 859 रुपये के बीच के भाव में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे में ऊपर का लक्ष्य 890 रुपये है। दूसरी ओर घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 838 रुपये बताया गया है।
एसीसी सितंबर फ्यूचर (528) को 1353 से 1367 रुपये के बीच के भाव में बेचने और इस सौदे में 1306 का लक्ष्य रखने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 1387 रुपये पर है।
ध्यान रखें कि यह सलाह सितंबर फ्यूचर के कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 1 सितंबर 2015)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!