शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इन्फ्रा और यस बैंक बेचें

simi bhaumikतकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक (Simi Bhaumik) ने सोमवार के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) और यस बैंक (Yes Bank) को बेचने की सलाह दी है।

भौमिक का कहना है कि रिलायंस इन्फ्रा (322.90) के शेयर कुछ नीचे के भाव आने पर बेचें। इस सौदे में नीचे के लक्ष्य 317, 315 और 312, 309 रुपये रखे गये हैं। दूसरी ओर घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 331 रुपये बताया गया है, यानी अगर बेचने के बाद भाव बढ़ कर इस स्तर तक आ जाये तो वापस खरीद कर सौदा निपटा दें।
भौमिक ने यस बैंक (647.20) के शेयर को कुछ नीचे के भाव पर बेचने की सलाह दी है। इस सौदे में नीचे का लक्ष्य 637, 634, और 629 रुपये रखा गया है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 661 रुपये पर है।
ध्यान रखें कि भौमिक ने यह सलाह आज के एकदिनी (इंट्रा-डे) सौदों के लिए दी है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 7 सितंबर 2015)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!