शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस और यूपीएल बेचें

simi bhaumikतकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक (Simi Bhaumik) ने मंगलवार के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance) और यूपीएल (UPL) को बेचने की सलाह दी है।

 

भौमिक का कहना है कि एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (401.70) के शेयर कुछ नीचे के भाव आने पर बेचें। इस सौदे में नीचे का लक्ष्य 396, 393 और 391-389 रुपये रखे गये हैं। दूसरी ओर घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 408 रुपये बताया गया है।
भौमिक ने यूपीएल (UPL) (525.05) के शेयर को 530 के भाव से कुछ ऊपर के भाव पर बेचने की सलाह दी है। इस सौदे में नीचे का लक्ष्य 521, 517, और 514 रुपये रखा गया है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 333 रुपये पर है। ध्यान रखें कि भौमिक ने यह सलाह आज के एकदिनी (इंट्रा-डे) सौदों के लिए दी है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 8 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!