शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिन्दुस्तान यूनिलीवर और रुरल इलेक्ट्रिफिकेशन खरीदें

आनंद राठी सिक्योरिटीज ने सितंबर सीरीज में हिन्दुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) और रुरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉर्पोरेशन (Rural Electrification Corporation ) के फ्यूचर को खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने आज अपनी डेरिवेटिव रिपोर्ट में हिन्दुस्तान यूनिलीवर अक्टूबर फ्यूचर (815) को 798 से 806 रुपये के बीच के भाव में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे में ऊपर का लक्ष्य 840 रुपये है। दूसरी ओर घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 786 रुपये बताया गया है।
रुरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉर्पोरेशन (274) को 269 से 271 रुपये के बीच के भाव में खरीदने और इस सौदे में 282 का लक्ष्य रखने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 264 रुपये पर है।
ध्यान रखें कि यह सलाह अक्टूबर फ्यूचर के कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 1 अक्टूबर 2015)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!