शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

युनाइटेड ब्रेवेरीज खरीदें और टाइटन कंपनी बेचें

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज के एकदिनी वायदा कारोबार में युनाइटेड ब्रेवेरीज (United Breweries) का अक्टूबर फ्यूचर खरीदने और टाइटन कंपनी (Titan Company) का अक्टूबर फ्यूचर बेचने की सलाह दी है।
युनाइटेड ब्रेवेरीज का अक्टूबर फ्यूचर 868-872 के भाव पर खरीद कर इस सौदे में 884 और 896 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी गयी है। वहीं इसमें स्टॉप लॉस यानी घाटा काटने का स्तर 856 रुपये पर है, यानी खरीदारी के बाद भाव वहाँ तक गिरने पर सौदा निपटा देना है। युनाइटेड ब्रेवेरीज का एक लॉट 250 शेयरों का है।
टाइटन कंपनी के अक्टूबर फ्यूचर को 313-314 के भाव पर बेचने के लिए कहा गया है। इस सौदे में नीचे के लक्ष्य 310 और 305 रुपये के हैं। वहीं इसमें घाटा काटने का स्तर 317 का है, यानी अगर बेचने के बाद भाव बढ़ कर इस स्तर तक आ जाये तो वापस खरीद कर सौदा निपटा दें। टाइटन कंपनी का एक लॉट 1000 शेयरों का है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 1 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!