शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केनरा बैंक (Canara Bank) और टाटा कैमिकल्स (Tata Chemicals) खरीदें

आनंद राठी शेयर ऐंड स्टॉक ब्रोकर्स ने मंगलवार की तकनीकी रिपोर्ट में केनरा बैंक (Canara Bank) और टाटा कैमिकल्स (Tata Chemicals) में खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी दैनिक तकनीकी रिपोर्ट में कहा है कि केनरा बैंक (292) के शेयर को 287 से 290 रुपये के बीच के भाव में खरीदें। इस सौदे में ऊपर का लक्ष्य 303 रुपये है। दूसरी ओर घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 282 रुपये बताया गया है, यानी खरीदारी के बाद शेयर का भाव इसके नीचे जाने लगे तो इसे बेच कर नुकसान सीमित रखें।
वहीं टाटा कैमिकल्स (403) के शेयर को 394 से 398 रुपये के बीच का भाव मिलने पर खरीदने और इस सौदे में 420 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 385 रुपये पर है। स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं। (शेयर मंथन, 6 अक्टूबर 2015)
(शेयर मंथन, 6 अक्टूबर 2015)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!