शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस (Reliance) और सन फार्मा (Sun Pharma) खरीदें

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक (Simi Bhaumik) ने आज गुरुवार के एक दिनी कारोबार के लिए रिलायंस (Reliance) और सन फार्मा (Sun Pharma) को खरीदने की सलाह दी है।

रिलायंस (913.80) के लिए सिमी भौमिक की सलाह है कि इसके शेयर के भाव हल्की गिरावट आने पर खरीदें। इस सौदे में ऊपर के लक्ष्य भाव 922, 929, 935-39 रुपये के हैं। इस सौदे के लिए घाटा काटने का स्तर या स्टॉप लॉस 897 रुपये बताया गया है।
सन फार्मा (926.20) के लिए सिमी भौमिक की सलाह है कि इसके शेयर कुछ नीचे आने पर खरीदें। इस सौदे में लक्ष्य 935, 940, 946, और 957 रुपये के हैं और घाटा काटने का स्तर 910 रुपये रखने के लिए कहा गया है।
सिमी भौमिक ने यह सलाह एक-दिनी (इंट्रा-डे) सौदों के लिए दी है।
स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 8 अक्टूबर 2015)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!