शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती इन्फ्राटेल खरीदें और जी इंटरटेनमेंट बेचें

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक (Simi Bhaumik) ने गुरुवार के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) को खरीदने और जी इंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) बेचने की सलाह दी है।

भौमिक ने भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) (408.05) के शेयर के कुछ नीचे के भाव में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे में ऊपर के लक्ष्य 413/414, 417, 419 रुपये रखे गये हैं। दूसरी ओर घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 400 रुपये बताया गया है।

वहीं जी इंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) के लिए भौमिक का कहना है कि जी इंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) (386.60) के शेयर कुछ नीचे के भाव आने पर बेच दें। इस सौदे में नीचे के लक्ष्य 382, 379, 377 और 374 रुपये रखे गये हैं। दूसरी ओर घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 392 रुपये बताया गया है।

ध्यान रखें कि भौमिक ने यह सलाह आज के एकदिनी (इंट्रा-डे) सौदों के लिए दी है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!