शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार को अरबिंदो फार्मा और एलऐंडटी खरीदें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिकतकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने सोमवार 23 नवंबर के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) में अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) और एलऐंडटी (L&T) में खरीदारी करने की सलाह दी है।

सिमी भौमिक ने कहा है कि अरबिंदो फार्मा (831.85) के शेयर का भाव हल्की गिरावट आने पर खरीदें। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 820 का रखें, जबकि इस शेयर में आज का लक्ष्य 837, 840 और 844-47 रुपये रखने की सलाह है।
इसके अलावा, भौमिक ने आज लार्सन ऐंड टुब्रो (1366.85) को यहाँ से कुछ नीचे आने पर ख़रीदने की सलाह दी है। इसमें 1372, 1377 और 1384-87 रुपये के लक्ष्य रखने की सलाह है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 1350 रुपये पर है। ध्यान रखें कि भौमिक ने यह सलाह आज के एकदिनी (Intraday Trade) के सौदों के लिए दी है।
स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन 23 नवंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!