शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुरुवार को रिलायंस और बैंक ऑफ इंडिया बेचें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिकतकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने आज गुरुवार 10 दिसंबर के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) के शेयरों में बिकवाली करने की सलाह दी है।

सिमी भौमिक ने कहा है कि रिलायंस (915.90) के शेयर का भाव थोड़ा ऊपर जाने पर बेचें। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 927 का रखें, जबकि इसका लक्ष्य 909, 904 और 900 रुपये रखने की सलाह है।
भौमिक ने बैंक ऑफ इंडिया (116.90) को भी किसी हल्की बढ़त पर बेचने की सलाह दी है। इसमें 114, 112.50 और 111 रुपये के लक्ष्य रखने की सलाह है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 120 रुपये पर है। ध्यान रखें कि भौमिक ने यह सलाह एकदिनी (Intraday Trade) के सौदों के लिए दी है।
स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!