शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुक्रवार के लिए राजेश अग्रवाल के चुनिंदा शेयर

rajesh agarwalओम कैपिटल (Aum Capital) के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने शुक्रवार के एकदिनी कारोबार के लिए टीटागढ़ वैगंस (Titagarh Wagons), जिंदल स्टील (Jindal Steel), बीएफ यूटिलिटीज (BF Utilities), टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi) और कल्याणी स्टील्स (Kalyani Steels) में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि टीटागढ़ वैगंस (165.90) में 174 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदारी की जाये और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 161 रुपये पर रखा जाये। जिंदल स्टील (87.35) के बारे में यह सलाह दी गयी है कि इसे आज 90 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 86 रुपये होगा।
बीएफ यूटिलिटीज (602.05) के लिए राजेश अग्रवाल ने 624 रुपये का लक्ष्य भाव रखा है, जबकि घाटा काटने का स्तर 589 रुपये का बताया गया है। उन्होंने टाटा एलेक्सी (1936.15) को 2025 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है और इसमें घाटा काटने का स्तर 1890 रुपये पर रखने को कहा है। कल्याणी स्टील्स (165.90) के लिए राजेश अग्रवाल की सलाह है कि इसे 174 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 161 रुपये होगा।
ध्यान रखें कि यह सलाह आज के एकदिनी कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!