शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

राजेश अग्रवाल ने दी ऐस्टेक लाइफ (Astec Life) खरीदने की सलाह

rajesh agarwal

आज बुधवार के एकदिनी (इंट्राडे) कारोबार के लिए ओम कैपिटल (Aum Capital) के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने ऐस्टेक लाइफसाइंसेज (Astec Lifesciences) में खरीदारी करने की सलाह दी है।

राजेश अग्रवाल का मानना है कि आज के कारोबार में ऐस्टेक लाइफसाइंसेज (242.00) को खरीद कर 254 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 235 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है, यानी शेयर खरीदने के बाद अगर भाव 235 तक गिर जाये तो बेच कर सौदे से बाहर निकल जायें। ध्यान रखें कि यह सलाह आज के एकदिनी कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 30 दिसंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!