शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार को एचपीसीएल और रिलायंस इन्फ्रा खरीदें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिकतकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने आज सोमवार 11 जनवरी के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए एचपीसीएल (HPCL) और रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) में खरीदारी करने की सलाह दी है। 

सिमी भौमिक ने कहा है कि एचपीसीएल (887.55) के शेयर का भाव हल्की गिरावट आने पर खरीदें। इसका लक्ष्य 894, 899 और 904 रुपये रखने की सलाह है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 872 रुपये का रखें।

इसके अलावा भौमिक ने रिलायंस इन्फ्रा (581.20) का भाव कुछ नीचे आने पर खरीदने की सलाह दी है। इसमें 587, 592 और 596-599 रुपये के लक्ष्य रखने की सलाह है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 570 रुपये पर है। ध्यान रखें कि भौमिक ने यह सलाह एकदिनी (Intraday Trade) के सौदों के लिए दी है।
स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 11 जनवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!